सफ़लता v/s असफ़लता !



मैं अ_सफल नहीं, I am a_ safal.....  
जी हाँ आप एक सफल इंसान हैं, अगर ऐसा लोग नहीं, आप खुद ऐसा मानते हैं तो....! 
क्र. स.
सफल व्यक्ति
असफल व्यक्ति
1)    
मैं अंदर से खुश हूँ , इसकी गवाह मेरे चहेरे की मुस्कुराहट है !
मैं आखरी बार कब मुस्कुराया मुझे नहीं मालूम !
2)    
मुश्किलों में भी मैं शांत हूँ !                      
शान्ति में भी मेरे अंदर तूफ़ान है !
3)    
मेरे अपने मेरे हैं, और मैं उनके लिए हूँ! 
मेरे अपने सिर्फ एक सपने हैं !
4)    
लोगों की बातों का मुझ पर रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता, जैसा मैं हूँ, वैसा ही हूँ !
मेरा रिमोट लोगों के पास है और मैं उनके अनुसार चल रहा हूँ, अफ़सोस  सबसे बड़ा रोग...क्या कहेंगे लोग !
5)    
मैं भगवान से प्राथना करूँगा की मुझे कभी बीमार न करना !
मैं भगवान से प्राथना करूँगा की मुझे जल्दी से स्वस्थ करना !
6)    
मैं एक आम इंसान हूँ, और सर्वश्रेष्ठ काम कर सकता हूँ !
मैं सर्वश्रेष्ठ इंसान हूँ इसलिए में कोई आम काम नहीं कर सकता !
7)    
मेरे शब्द, मेरी वाणी की मिठास मिश्री की तरह लोगों के दिल में घुल जानी चाहिए !
मेरे शब्द, मेर वाणी इतनी कठोर है की  किसी के दिल में तलवार की तरह चुभेगी !
8)    
मैं ताकतवर हूँ, क्योंकि मैं एक जिम्मेदार इंसान हूँ !
मैं कमजोर हूँ क्योंकि मैं अपनी जिम्मेदारियों से बचा हूँ, उनसे मैं भगा हूँ और आज भी भाग रहा हूँ !
9)    
मेर अंदर का स्वाभिमान जिन्दा है और सदा जिन्दा रहेगा !
मेरे अंदर का अभिमान जिन्दा है इसलिए मेरा स्वाभिमान दर-दर की ठोकरें खा रहा है !
10)     
मैं अपने बच्चों में उच्च-संस्कार और अछे गुणों के बीज बोता हूँ, ताकि वह अपने बड़ों का आदर कर सकें और जिम्मेदार इंसान बन सकें !
मेंने अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ बबुल के बीज बोयें हैं, और अब फल की जगह मुझे कांटे मिल रहें हैं !
11)     
मैं यह इसलिए कर रहा हूँ क्योंकि इसको मैं ही कर सकता हूँ, और यह काम जरुरी है !
मैं यह काम इसलिए कर रह हूँ क्योंकि यह मेरी मज़बूरी है !
12)     
Yes, मैं यह कर सकता हूँ, शरुआत हाँ से कीजिए !
No….No, यह मेरे बस का नहीं है !
13)     
मैं अपने लिए नहीं, औरों के लिए भी खास  हूँ, इसलिए लोग मेरी तरफ बड़ी उम्मीदों से देखतें हैं !
मेरे अंदर ऐसा भी कुछ खास नहीं है जिसे देखा या दिखाया जा सके, मैं अपने ही काम नहीं कर पा रहा तो औरों के लिए क्या करूँगा  !
14)     
मुझे मेरे आलावा और कोई नहीं हरा सकता, मेरी हार से भूतों की जीत प्रभावित होगी, जिन्हें मुझसे उम्मीदें हैं! 
मैं किसी और से कभी नहीं हार सकता, क्योंकि मैनें खुद अपने से  हार मान ली है !
15)     
मेरा मन और मौन दोनों बहुत मजबूत हैं, मैं बंधन-मुक्त हूँ  !
मन और मौन दोनों मेरे बस में नहीं, मैं बंधनों में जकडा हुआ हूँ !


Comments

Popular posts from this blog

अपने ख़राब समय में रफ़्तार की बजाय सयंम को तवज्जो दें !

कोई भी चीज स्थाई नहीं है.... सब बदलता है !

गुरुर से छुट जातें हैं पराये और हर अपने भी दूर होते हैं !